top of page

Google Chrome

  • Google Chrome Browser एक वेब ब्राउजर हैं, जिसकी मदद से इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के भंडार तक पहुँचा जा सकता हैं | गूगल क्रोम ब्राउजर सभी इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त उपलब्ध हैं और इसका इस्तेमाल कम्प्युटर, मोबाईल फोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि डिवाईस पर आसानी से किया जा सकता हैं |

  • Chrome Browser दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला और लोकप्रिय वेब ब्राउजर है, साथ ही यह गूगल के एक अन्य उत्पाद Chrome OS के लिए एक प्लैटफॉर्म का कार्य करता है जिस पर वेब एप्स को चलाया जाता है |

  • Google Chrome Browser को सबसे पहले सितंबर 2008 में केवल Microsoft Windows के लिए लॉच किया गया था | Windows OS की सफलता के बाद इसे Mac, Linux और Android एवं iPhone Devices के लिए भी विकसित किया गया | आज क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल दुनिया भर के डिवाईसों में मुख्य ब्राउजर के रूप में  किया जा रह है |

Google Chrome Browser

Screenshot_5.jpg

Tab:-

एक ही ब्राउज़र में कई सारे टैब लेकर अलग अलग वेबसाइट ओपन कर सकते है |

  • Ctrl+T= से नया टैब ले सकते है |

  • Ctrl+Shift+T= बंद किये गए टैब को वापस ला सकते है |

  • Right Click करके Tab को Pin/Unpin कर सकते हैं |

  • कुछ टैब को मिलाकर ग्रुप भी कर सकते है |

 

Search Box or URL:-

इस बॉक्स में वेबसाइट का नाम या एड्रेस टाइप कर उसे ओपन कर सकते है |

  • F6 बटन को प्रेस करके सर्च बॉक्स या URL में जम्प कर सकते हैं |

  • URL का पूरा नाम Uniform Resource Locator होता है |

  • YouTube विडियो लिंक (URL) में www. के बाद ss (www.ssyoutube.com) डालकर इंटर बटन को प्रेस करके उस VIdeo को Download कर सकते हैं |

  • YouTube विडियो लिंक (URL) में youtube के बाद अगर pp (www.youtubepp.com) डालकर इंटर बटन को प्रेस करने पर उस विडियो का Audio या Video किसी भी फोर्मेट को Download कर सकते हैं | 

Bookmarks:-

अपने पसंदीदा वेबसाइट को या रेगुलरली यूज किये जाने वाले वेबसाइट को बुकमार्क करके रख सकते हैं | 

  • Star वाले सिम्बल पर क्लिक करके बुकमार्क कर सकते है |

  • Ctrl+D= से किसी भी टैब को बुकमार्क कर सकते है |

  • Ctrl+Shift+D= से एक साथ सभी ओपन हुए टैब को बुकमार्क कर सकते है |

  • Ctrl+Shift+B= बुकमार्क बार को Show/Hide कर सकते है |

  • बुकमार्क पर Right Click कर उसे Edit/Delete भी कर सकते है |

 

Bookmark Folder:-

अक्सर हम यूजफुल वेबसाइट को बुकमार्क करके रखते है लेकिन एक समय ऐसा आ जाता है जब पूरा बुकमार्क बार फुल हो जाता है, तो ऐसे में बुकमार्क बार में अलग अलग फोल्डर क्रिएट करके अलग अलग फोल्डर में कटेगरी वाइज बुकमार्क कर सकते है |

Password:-

जब हम किसी साईट में ID&Password डालकर लोगिंग करते है, तो क्रोम ब्राउज़र ऑटोमेटीक्ली पूछता है की क्या इसे सेव करना है ? Yas or No. अगर Yas करते हैं तो वो सेव हो जायेगा और अगली बार बिना ID&Password डाले ही साइन-इन कर सकते है |

  • चाभी वाले बटन पर Click कर हम खुद भी ID&Password सेव कर सकते है |

  • जितना ID&Password हम सेव करते हैं उन सभी को Password वाले सेक्शन में जाकर देख सकते है और डिलीट भी कर सकते है |

 

History:-

ब्राउज़र में जितने भी अलग अलग वेबसाइट ओपन करते है, उन सभी का हिस्ट्री, ब्राउज़र में सेव होते रहता है | जिसे बाद में डिलीट कर सकते हैं |

  • यदि आप बिना हिस्ट्री सेव किये किसी वेबसाइट को ओपन करना चाहते है तो New Incognito Window का यूज कर सकते है | (Ctrl+Sjift+N=New Incognito Window)

  • प्रतियेक वेब पेज का एक अलग URL/Link होता है | 

-:Important Things:-

  • गूगल क्रोम पर हम जो कुछ भी सर्च करते है वो google से ही सर्च हो कर आ रहा होता है | इसके लिए हमें गूगल के सर्च इंजन को ओपन करने की जरुरत नहीं होता है |

  • किसी भी वेबपेज में Space बार बटन दबाने से एक पेज नीचे आता है, और Shift+Space बटन प्रेस करने से एक पेज ऊपर जाता है |

  • Home बटन प्रेस करने से पेज में सबसे ऊपर और End बटन प्रेस करने से पेज में सबसे निचे पहुच सकते हैं |

  • गूगल क्रोम में किसी खुले हुए वेबपेज पर Ctrl के साथ + या – बटन प्रेस करने से उस पेज का लिखावट बड़ा या छोटा होता जाता है | और Ctrl के साथ जीरो(0) दबाने पर पेज सामान्य साइज़ यानि 100 Percent Zoom हो जाता है |

  • किसी ऑडियो / विडियो को प्ले करने के लिए क्रोम ब्राउज़र के सर्च बॉक्स में उसे ड्रैग करके छोड़ने से वो ऑडियो / विडियो प्ले हो जायेगा |

  • क्रोम ब्राउज़र के सर्च बॉक्स में file:///D:/ टाइप करके इंटर बटन प्रेस करने पर सीधे कंप्यूटर के D Drive में जा सकते हैं और किसी भी फाइल फोल्डर को ओपन कर सकते हैं |

  • Mobile के क्रोम ब्राउज़र में file:///sdcard/ टाइप करके इंटर करने पर सीधे फाइल फोल्डर को ओपन कर सकते हैं |

  • क्रोम ब्राउज़र के सर्च बॉक्स में कोई भी कैलकुलेशन जैसे- 200+500-100 करते है तो ठीक नीचे उसका उत्तर 600 आ जायेगा |

  • किसी भी टैब पर राईट क्लिक कर उसे Pin/Unpin, Duplicate, Reload & Mute/Unmute Site कर सकते हैं |

    • Pin- पिन करने के बाद जब-जब ब्राउज़र को ओपन ​करेंगे तो वो पेज अपने आप ओपन होता रहेगा, जबतक उसे Unpin नहीं कर देते हैं | 

    • Duplicate- किसी भी साईट का डुप्लीकेट साईट एक नए टैब में ओपन कर सकते हैं |

    • Reload-  किसी भी टैब पर राईट क्लिक कर या F5 बटन को प्रेस करके उसे Reload कर सकते हैं |

    • Mute Site- किसी भी टैब पर राईट क्लिक कर mute site करने से Sound बन्द हो जायेगा, जबतक उसे Unmute नहीं कर देते हैं |

  • अगर किसी वेबपेज में या PDF में, किसी Word को फाइंड करना चाहते हैं तो F3 बटन को प्रेस कर बॉक्स में जैसे ही टाइप करना सुरु करेंगे पेज में येलो कलर से हायलाइट होता हुवा दिखाई देगा |

-:Chrome Keyboard shortcuts:-

1) खुले हुए विंडोज में किसी को भी सेलेक्ट करने के लिए  Alt + Tab     

2) पिछले पेज पर जाने के लिए  Alt + Left Arrow    

3) अगले पेज पर जाने के लिए  Alt + Right Arrow    

4) वेबपेज फुल स्क्रीन खुल जायेगा F11    

5) 1 से लेकर 8 नंबर तक के खुले हुए किसी भी tab को खोलने के लिए Ctrl + 1-8     

6) पूरा पेज सेलेक्ट करने के लिए  Ctrl + A      

7) खुला हुआ पेज बुकमार्क बन जायेगा Ctrl + D      

8) वेबपेज में कोई शब्द या वाक्य सर्च करने के लिए Ctrl + F      

9) बुकमार्क मैनेजर खुल जायेगा, जहाँ आप सभी बुकमार्क्स एक साथ देख सकते हैं Ctrl + Shift + O     

10) एड्रेस बार में लिखा हुआ text सेलेक्ट हो जायेगा Ctrl + L     

11) नया ब्राउज़र विंडो खुल जायेगा  Ctrl + N        

12) नया ब्राउज़र विंडो incognito mode में खुलेगा, जोकि सर्च हिस्ट्री में नहीं दिखाई देगा. Ctrl + Shift + N     

13) वेबपेज को प्रिंट करने के लिए  Ctrl + P      

14) वेबपेज को save करने के लिए  Ctrl + S         

15) नया  टैब खोलने के लिए  Ctrl + T       

16) खुले हुए सभी टैब्स बारी बारी से सेलेक्ट होंगे, किसी भी इच्छित पेज पर बटन छोड़ दें  Ctrl + Tab        

17) बैकग्राउंड में एक नए टैब में लिंक खुल जायेगा  Ctrl + Left-click      

18) लिंक नए टैब में खुलेगा और उस पर स्विच हो जायेंगे. Ctrl + Shift Left-click      

19) पेज उल्टा हो जायेगा Ctrl + Alt + Down Arrow      

20) पेज को फिर से सीधा करने के लिए Ctrl + Alt + Up Arrow     

-:निचे कुछ और भी ब्राउज़र के बारे में जानकारी दी गई है आप क्रोम की जगह इनमे से किसी का भी यूज कर सकते है :-

Mozilla Firefox:-

यह लगभग 10 वर्ष पुराना लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउजर है, इसको वर्ष 2002 में Mozilla Corporation ने लांच किया था, Mozilla Firefox भी तेज ब्राउजर है, इसमें सभी प्रकार के फांन्‍ट को सपोर्ट करता है।

Opera:-

Opera Software ASA ने वर्ष 1994 में एक बहुत तेज गति वाला ब्राउज़र लांच किया जिसकी गति को आज तक कोई मात नहीं दे पाया है यह आज भी सर्वाधिक गति वाला ब्राउज़र है। इस ब्राउज़र में VPN फ्री में उजे कर सकते है |

  

Safari:-

2003 में Apple कम्‍पनी ने Safari को खास अपने ऑपरेटिंग सिस्‍टम मैक के लिये तैयार किया था, प्रारम्‍भ यह सिर्फ उन्‍हीं के कम्‍प्‍यूटरों का सपोर्ट करता था, लेकिन बाद में इसका वर्जन विण्‍डोज के लिए भी लांच किया गया। 

 

Internet Explorer:-

यह ब्राउजर Microsoft Corporation  ने अगस्‍त, 1995 में विण्‍डोज 95 के साथ लांच किया था, ये आज भी कंप्यूटर के अन्दर पहले से ही इनबिल्ट आता है |

bottom of page