top of page
MS Word 2019
What is MS Word ?
MS Word का पूरा नाम “Microsoft Word” है जिसे “माइक्रोसॉफ्ट कंपनी” ने सबसे पहले 1983 में design किया गया था | इसे Word के नाम से भी जाना जाता है, यह एक Word Processor है, जो Document को Open, Create, Edit, Formatting, Share एवं Print आदि करने के लिए किया जाता है |
यह Microsoft Office Package का एक हिस्सा है, इसके अन्दर बहुत सरे Software आते है जैसे- Word, Excel, Power Point, Access, Outlook etc. यह विश्व में सबसे अधिक प्रयोग में आने वाला Software हैं |
MS Word का उपयोग कहाँ कहाँ होता है?
यह एक official word processor application software है जिसका इस्तेमाल office में बहुत सारे कामों को करने के लिए किया जाता है जैसे:-
-
Letter लिखने में
-
Notice लिखने में
-
Resume बनाने में
-
Mail merge करने में
ऐसे बहुत सारे जगहों पर जैसे School में, Office में, College में इस software का इस्तेमाल किया जाता है|
MS Word Window 👇(Blank)

MS Word Window 👇(Written)

1. Quick Access Toolbar:-
Quick Access Toolbar हमारे काम को आसन बनता है, यह Title bar में स्थित होता है | इसे हम शॉर्टकट की तरह उपयोग मे लेते है | इसमें अधिकतर काम आने वाली Commands को Add करके रख सकते है | जिससे अपने कार्य को जल्दी कर सकें |
2. Title bar:-
Title bar MS Word विंडो का सबसे ऊपरी भाग है, इस बार पर Word मे बनाई गई फाईल के नाम को दिखाया जाता है, जब तक फाईल को Save नही किया जाता है तबतक वहां “Document1” लिखा होता है, जैसे ही हम फाईल को किसी नाम से Save करते है तब “Document1” के स्थान पर फाईल नाम दिखाया जाता है |
Note >
Title bar के Right साइड कुछ आप्शन और होते है -
Help:- इस Option की मदद से Word Application के बारे में किसी भी तरह का सहायता ले सकते है |
Ribbon Display Option:- इसपर क्लिक कर Ribbon या Tab, या दोनों को Hide/Show कर सकते है |
Minimize:- इसपर क्लिक करने से Open किया गया Program सिमट कर Task Bar में आ जाता है ताकि हम Multiple work कर सकें |
Maximize or Restore down:- इसपर क्लिक करने से वह विंडो छोटा या बड़ा होता है |
Close button:- इसपर क्लिक करने से वह प्रोग्राम बंद हो जाता है |
3. Ribbon:-
Tab के निचले हिस्से को रिबन कहा जाता है, प्रत्येक Tab का अपना एक Ribbon होता है| और Ribbon में बहुत सारे Option/Commands होते है जिसे अलग – अलग ग्रुप में बंटा गया होता है |
4. Menu bar या Tab:-
Menu bar MS Word में टाईटल बार के नीचे होता है, इसे Tab भी बोल सकते है क्योंकि इन्हें अब टेब ही बोला जाता है| और प्रत्येक Tab की अपनी एक Ribbon होती है| Tab के निचे में बहुत सारे Option/Commands होते है जिसे अलग – अलग ग्रुप में बंटा गया है | लेकिन सभी “आप्शन या कमांड्स” को एक साथ Ribbon कहा जाता है |
5. Ruler:-
Ruler MS Word में दो तरफ होती है, पहली text area के बिल्कुल ऊपर होती है तथा दूसरी text area के बांये तरफ होती है, इससे हमें page margin का पता चलता है |
6. Status bar:-
Status bar MS Word में text area के बिल्कुल नीचे होती है, इस बार में “Zoom Level” नामक टूल होता है जिसकी सहायता से page को zoom in तथा zoom out कर सकते है | इसके अलावा भी बहुत से टूल इसमें होते है जैसे; Language, Word Count, Page Number आदि |
7. Scroll bar:-
Scroll bar MS Word में दांये तरफ एक vertically line होती है जो page को ऊपर-नीचे करने का कार्य करती है |
8. Text Area:-
Text Area यह MS Word विंडो का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है, इसी क्षेत्र मे document text को लिखा जाता है|
अधिक जानकारी के लिए निचे लिंक पर करें👇🏻
bottom of page